Aaj Ka Makar Rashifal: आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे। आपको खर्चों के साथ-साथ बचत पर भी बड़ा ध्यान देना होगा। परोपकार के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे। आपको खर्चों के साथ-साथ बचत पर भी बड़ा ध्यान देना होगा। परोपकार के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपनी जीवन साथी से चल रहे वाद विवाद को भी दूर करने के पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में आनंदमय में समय व्यतीत होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है