मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिस कारण वह किसी प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपने कर्ज से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।