मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बनाए रखने के लिए रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई लक्ष्य यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें और कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है, तभी आपका कोई पर काम पूरा होगा।