मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों की इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको आर्थिक योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की लापरवाही की आदत के कारण पढ़ाई-लिखाई में समस्याएं बढ़ेगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
विज्ञापन
उपाय
मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।