मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपको यदि लंबे समय से कुछ पारिवारिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप लापरवाही के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आप अपने खर्च में भी कटौती कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे।