मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। विरोधी आपसे किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी होगा। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।