मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से भी आपको छुटकारा मिलेगा,लेकिन सायंकाल के समय अतिथि आगमन से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके शत्रु भी आपस में लड़ कर नष्ट हो जाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे,तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी,जो किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं,उसके लिए आज दिन बेहतर रहेगा।