मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोग अपने दिन का कुछ समय अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगाएंगे। आपके माताजी को आज कोई पैरों में दर्द, बदन दर्द अथवा कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दे, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भाई बहनों का पूरा साथ देंगे।