मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मित्रों और सहकर्मियों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा और परिवार में यदि कोई वाद विवाद पर हो, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें। आर्थिक लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई कानून संबंधित खास काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी और आप मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और विद्यार्थियों ने यदि पहले किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।