मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा और आवश्यक कार्यो में आप अनुशासन रखें। आपने यदि किसी अनजान पर भरोसा किया, तो बाद में उससे आपको समस्या होगी और आप अपने कुछ कामों में तेजी बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। किसी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। किसी काम के मामले में आप अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर काम करना होगा और अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचें। विद्यार्थी को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।