मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के लोग मेहनती और अनुशासित होते हैं। ये अपने लक्ष्य को लेकर काफी फोकस रहते हैं और धीरे-धीरे लेकिन पक्का आगे बढ़ते हैं। ये कम बोलते हैं लेकिन काम से अपनी पहचान बनाते हैं। इस राशि के लिए नीला और काला रंग शुभ होता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज तकनीकी और ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आप सीखने के हर मौके को पकड़ेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन सरकारी कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, जिससे भागदौड़ बढ़ेगी। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।