मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपकी कार्यक्षेत्र में अधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात पर अनबन होगी,लेकिन उसमें आपको कुछ भी बोलने से बचना होगा। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा,जिसके कारण आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे। आपके घर कोई अतिथि आगमन कर सकता है,जिससे आपके व्यय का भार बढ़ सकता है। भाइयों से यदि कोई अनबन चल रही थी,तो आपको उसे और बढ़ाने से बचना होगा।