मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। आपको कुछ घरेलू समस्याओं के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा,जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा। आज किसी काम के पूरा ना होने के कारण आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन आप उसे बार-बार करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई निवेश आज बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।