मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा,लेकिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा,क्योंकि आपके खर्चे बढ़ने से अब उन्हें नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ सहकर्मी और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी किसी जरूरत के लिए उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपको कार्यक्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप कार्य विस्तार पर पूरा जोर देंगे। आपको आज अनुशासन में रहकर कार्य करना सीखना होगा।