मकर राशि- मकर राशि पर शनि देव का प्रभाव होता है, जो कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक हैं। इस राशि के लोग करियर और जिम्मेदारियों को ये प्राथमिकता देते हैं। इनकी सोच व्यावहारिक होती है, जिससे ये मुश्किल परिस्थितियों में भी सही फैसले ले पाते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये थोड़े सख्त नजर आते हैं, लेकिन अंदर से बेहद भरोसेमंद होते हैं। इस राशि के लोग मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार होते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। ये योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करते हैं और धीरे-धीरे स्थायी सफलता हासिल करते हैं। आज का राशिफल
आज का दिन नई संभावनाएँ लेकर आएगा। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। पुराने लेनदेन से जुड़ी परेशानी थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। संतान की ओर से मिली खुशखबरी आपका दिन बना देगी।
Surya Nakshatra Parivartan 2026: 25 मई से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर में आएगा बड़ा उछाल