मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा और आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करेंगे और नेतृत्व क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करते समय आपको सावधान रहना होगा। आपकी किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान आपकी उम्मीदो पर खरी उतरेगी। कोई काम यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह आज पूरा हो सकता है।