मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को सुनना और समझना होगा। बिजनेस में यदि आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आप उसमें धन लगाने से बचें। अपने जरूरी कामों को कल के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी परिजन की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।