मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों को आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने के कारण समस्या आ सकती हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें और परिवार में आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।