मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप लेनदेन में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें । आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आय में वृद्धि का प्रयास करें। आप अपने कामों से अपने कारेाबियों का भरोसा जीतेंगे। रिश्तेदारों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपकी विभिन्न योजनाएं गति पकड़ेगी, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी। आप किसी काम को लेकर अपनी राय दे सकते हैं जिसे लोग अवश्य मानेंगे।