मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और जिससे आपकी कुछ नई डील भी फाइनल हो सकती हैं। आप खानपान में नियंत्रण बनाते हुए सात्विक भोजन करें,तो आपकी पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के कारण तैयारियां जोर शोर से रहेंगी और परिवार के सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। आपको अपने परिजनों की किसी बात से सीख लेनी होगी,जो आगे चलकर आपके काम आएगी।