मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में लगे रहेंगे,लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि जो जरूरी कार्य हो उनको प्राथमिकता दें। यदि आप किसी से धन का लेनदेन करेंगे, तो उसमें बहुत सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई ऑफर तो मिलेगा, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा। आपका अपने किसी पुराने परिचित से कोई वाद विवाद हो सकता है।