मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ तो मिलेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी बात को लेकर आप जिद्द ना दिखाएं नहीं तो पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कारोबार में आपको किसी को साझेदारी बनाना पढ़ सकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात कर सकते हैं जो बाद में सभी के सामने आ जाएगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।