मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जो बदलाव के अफसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जल्दबाजी में आप कोई काम कल पर ना टालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। मित्रों के साथ मिलकर आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने पर पूरा जोर देंगे।