मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सोच विचार कर चलना होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि कोई भी शारीरिक कष्ट हो तो उसमें लापरवाही करने से बचें। आपको कुछ निर्णय बहुत ही समझदारी से लेने होंगे व जिम्मेदारियों का पालन करने से आज बिल्कुल पीछे नहीं हटें। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक कार्य मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी सीधी-सादी सोच लोगों को पसंद आएगी, लेकिन किसी पर किया गया भरोसा आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है