मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के जातक मेहनती, अनुशासित, जिम्मेदार और धैर्यवान होते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं और कठिन मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। नीलम इस राशि का शुभ रत्न माना जाता है। हालांकि इसे योग्य ज्योतिषीय सलाह के बाद ही धारण करना चाहिए। मान्यता है कि इससे करियर, धन और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज धैर्य और संयम आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। छोटे बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून और खुशी देगा। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें समाधान मिलने के संकेत हैं। नया काम शुरू करने का विचार आगे बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी गलतफहमियों से बचने के लिए सोच-समझकर बोलें। गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे, तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।