मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अत्यधिक मेहनत करेंगे, तभी उन्हें कोई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और घर परिवार में चल रही समस्याएं आपके लिए सिरदर्द बनेगी, लेकिन आपके निरंतर प्रयासों से में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी सरकारी काम के नियमों में सकारात्मक सोच बनाएं रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है आस्था और विश्वास से आपका मनोबल ऊंचा होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें।