मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको भागदौड़ के बाद ही कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा, इसलिए आप अपने लक्ष्य के प्रति डटे रहे, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपको किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको किसी दूसरे पर निर्भर होने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई काम लटक सकता है। आस पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में आप पडृने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।