मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने सहयोगियों से किसी बात को लेकर कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ी जिम्मेदारी ना लें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज के फरमाइश कर सकती है। आप उसे पूरी करने से पहले उनके मन की स्थिति को जानने की कोशिश करें। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की उनके काम से सराहना होगी।