मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। अपनी संतान के व्यवहार व उनकी शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में भी आप सबसे अच्छे से पेश आएंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको धनलाभ मिलने की भी संभवाना है। जो लोग रियल स्टेट में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। किसी पार्टी में जाते समय खान-पां पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।