मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन यदि आपने भी किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आप परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं। कारोबार में निवेश करने वालों के लिए दिन अति उत्तम है, इसलिए दिल खोलकर निवेश करें इसका भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के परीक्षा में सकारात्मक परिणाम आएंगे।