मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में आज इजाफा होगा और आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका साहस और पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। बिजनेस के लिए यदि किसी की आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से करें, तो बेहतर रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आपको आर्थिक मामलों में भी सुझ बूझ दिखानी होगी।