मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों को बुद्धि-विवेक से काम लेना होगा और यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में विवादित है, तो उसमें आप अपने पिताजी से बातचीत करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप शीघ्रता व भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में आपको हस्तक्षेप करना नुकसान दे सकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।