मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और यदि आप किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति को धन उधार देंगे, तो उससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को धन बहुत ही सोच विचारकर लगाना होगा। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।