मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आप व्यवसाय की किसी यात्रा पर भी जाने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर आप हिस्सा लेंगे,जिससे आपका सम्मान बढेगा। यदि आप कोई संपत्ति बेचना चाहते हैं,तो उसका सौदा आसानी से हो जाएगा। कार्य क्षेत्र में किसी गलती के कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।