मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ काम को लेकर यदि असमंजस की स्थिति बनी हुई है, तो उसमें आप कोई बड़ा कदम न उठाये। यदि किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर चलेंगे, तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात पर नाराज हो सकती हैं,आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। माताजी के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।