मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी और आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। व्यवसाय में आपके सहयोगी आपके कामों में आपका हाथ तो बटाएंगे, लेकिन वह आपके साथ कोई विश्वास घात भी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको कुछ व्यर्थ के कामों की चिंता सताएगी, जिस कारण आपका कामों को करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा।