मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। बौद्धिक व मानसिक बोझ से आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। व्यापार में आज का दिन तेजी लेकर आने वाला है। आपको किसी की बेफिजूल की बातों में आकर किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा और कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी की सेहत की चिंता सता सकती है।