Capricorn Horoscope Today (आज का मकर राशिफल)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतें नहीं तो कोई समस्या हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई से संबंधित खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।