मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। व्यापार के काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के मन में चल रही उलझन को आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने किसी मित्र के कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।