मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य को करने के लिए अग्रसर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योजना को पूरा करने में अधिक समय ना लगाये ताकि उनसे कोई गलती ना हो।