मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला वाला रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आपको धन संबंधित किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो आप अपने मित्र से मांग सकते हैं। आपने यदि पहले किसी काम की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में उन्हें समस्या हो सकती है। आप अपने खाली समय का सदुपयोग करें।