मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलना होगा, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कोई ऐसी गलती ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों से आपको कोई डांट खाने को मिले।