मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको शीघ्रता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। भौतिक साधनों में आज वृद्धि होगी और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निजी जीवन में आप प्रभावी रहेंगे और आप अपनों को समय देने में पूरी कोशिश करेंगे। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।