मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कुछ नए लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।