मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने परिजन की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें किसी कोर्स को करने का मौका मिल सकता है। आपकी दी गई सलाह कार्यक्षेत्र में खूब काम आएगी। आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।