मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपने खर्चों के साथ-साथ बचत के लिए भी कोई प्लान ले सकते हैं। आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है, जो जातक घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में आपको पिताजी से सलाह करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपकी किसी काम के प्रति रुचि जागृति हो सकती है, लेकिन उसमें आप बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।