मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आपको खुशी होगी। जीवनसाथी से आपको अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा और आपकी बुद्धिमत्ता में आप आगे बढे़ंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। भौतिक वस्तुओं पर आप पूरा फोकस बनाएं रखेंगे और आपका किसी नए भूमि व वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आप पर्दा उठ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।