मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह ना दें। आपके खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती हैं। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों का मन आज इधर-उधर के कामों में लगेगा।आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।