मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विवेक से लिए गए निर्णय के लिए अच्छा रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप अपने खर्चों से घबराएंगे नहीं। दिल खोलकर खर्चा करेंगे और कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। आपको समाज में मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपकी अच्छी सोच से लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आप आज एक नए अनुसरण के मार्ग पर चलेंगे। किसी योजना में आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य देगी।