मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करें अन्यथा वो नाराज हो सकते हैं। जो जातक सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप काम को किस्मत के भरोसे ना छोड़ें। जनहित के कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। लोगों का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।